फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: अधिकारियों की निगरानी में होगा इस बार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Thu, 01 Jan 2026 06:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि : शिकायत वाले शिक्षकों की विवि तैयार कर रहा है सूची
विज्ञापन

55 हजार छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं का होना है मूल्यांकन
नई टिहरी। श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन ने सत्र-2025 की परीक्षाओं के मूल्यांकन की तैयारियां शुरू कर दी है। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने में विवि प्रशासन इस बार फूंक-फूंक कर कदम रख रहा है। क्योंकि मूल्यांकन कार्य में अक्सर गड़बड़ी की शिकायत पर विवि प्रशासन को खासी फजीहत झेलनी पड़ रही है। एक माह के अंतर्गत विवि प्रशासन के सामने लगभग 55 हजार छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य संपादित करना चुनौती बनी हुई है।
गढ़वाल मंडल के 148 केंद्रों पर श्रीदेव सुमन विवि की सत्र-2025 की परीक्षाएं बीते 6 दिसंबर से शुरू हो गई थी, जो आगामी 12 जनवरी को संपन्न होगी। विवि की सत्र-2025 विषय सेमेस्टर परीक्षा, मुख्य और बैक पेपर परीक्षा में लगभग 55 हजार अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। उत्तर पुस्तिकाओं का समय पर मूल्यांकन करना विवि प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। क्योंकि विवि में शिक्षकों की सबसे अधिक कमी बनी हुई है। परीक्षा मूल्यांकन कार्य में लापरवाही बरतने का मुद्दा छात्र बार-बार उठाते आ रहे हैं। रिजल्ट घोषित होने पर विवि की ओर से जारी अंक तालिका में कई छात्र फेल अंकित रहते है। जब छात्र सूचना के अधिकार में जानकारी मांगते है तो उत्तर पुस्तिका में अधिक अंक दर्ज रहते है। जिससे विवि प्रशासन को फजीहत झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि के कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने बताया कि इस बार मूल्यांकन कार्य में किसी तरह की लापरवाही न हो इसके लिए पुख्ता व्यवस्था बनाई जा रही है। विषयवार मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों की सूची तैयार की जा रही है। ऐसे शिक्षकों की भी अलग से सूची तैयार की जा रही है जिनके मूल्यांकन कार्य पूर्व में शिकायतें मिली है। विवि प्रयास कर रहा है कि परीक्षा संपन्न होने के एक माह बाद पूरी पारदर्शिता के साथ रिजल्ट जारी किया जाए। मूल्यांकन कार्यो का विवि के अधिकारी भी समय-समय पर निगरानी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें