फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों पर 1098 के पोस्टर चस्पा करे विभाग

Thu, 01 Jan 2026 06:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
समिति के सदस्य सभी आवासीय स्कूल और बालिका स्कूलों का निरीक्षण करें : डीएम
विज्ञापन

नई टिहरी। जिला बाल कल्याण समिति की बैठक में किशोर न्याय अधिनियम के तहत समिति की ओर से तीन महीने में की गई गतिविधियों और स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए गए स्वास्थ्य परीक्षण सहित अन्य बिंदुओं की जानकारी ली गई। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में 1098 (बच्चों के लिए एक आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर) के पोस्टर चस्पा करने और बच्चों की नियमित काउंसलिंग करने के निर्देश दिए गए।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम नितिका खंडेलवाल ने कहा कि समिति के सदस्य सभी आवासीय स्कूल, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों और बाल देखभाल से संबंधित संस्थाओं का निरीक्षण करें। जिला बाल विकास अधिकारी संजय गौरव ने बताया कि मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत जिले में 692 बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया गया कि डीएम विवेकाधीन कोष से 15 अनाथ बच्चों को माह नवंबर और दिसंबर में निर्धारित धनराशि दे दी गई है। 81 बच्चों के अनाथ प्रमाणपत्र बन चुके हैं। उन्होंने बताया कि स्पॉन्सरशिप योजना के तहत 198 बच्चे पंजीकृत हैं। वर्तमान में बजट उपलब्ध नहीं हुआ है। स्वावलंबी स्वयं सहायता समूह दिखोलगांव चंबा की ओर से जिले में 960 गंभीर एनिमिया और 219 सामान्य एनीमिक महिलाओं को 2228 किलोग्राम आयरन लड्डू और 19 किलोग्राम आंवला केंडी को आंगनबाड़ी केंद्रों में रक्त अल्पता (एनीमिक) महिलाओं को उपलब्ध कराए गए हैं। खनिज न्यास से आवंटित नौ लाख की धनराशि में से आठ लाख 46 हजार की धनराशि उपभोग की गई है।
विज्ञापन

जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ने निरीक्षण हेतु वाहन व्यवस्था की मांग एवं प्राइवेट स्कूलों में भी बालक-बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण करवाने, शिक्षा विभाग ने अखोड़ी आवासीय विद्यालय में बच्चों के लिए बेड व बिस्तर की मांग की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें