फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जी ब्लाक से पुलिस कर्मी की बाइक ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में चोर गिरोह फिर से सक्रिय हो गया है। इस बार चोरों ने पुलिस महकमे की ही बाइक पर हाथ साफ कर दिया, जिससे लोगों ने अपने वाहनों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। जी ब्लाक में हुई चोरी की घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने पुलिस से रात की गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में लंबे समय बाद चोरी की घटना सामने आई है, जिससे लोगों को एक बार फिर सड़कों पर खड़े अपने वाहनों की चिंता सताने लगी है। इस बार चोर पुलिस विभाग के स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) कर्मचारी की बाइक ही ले उड़े। कर्मचारी सरताज सिंह नेगी ने बताया कि शुक्रवार रात को उन्होंने बाइक जी ब्लाक स्थिति पार्किंग में खड़ी की थी। शनिवार सुबह पौने दस बजे जब वह पार्किंग में पहुंचे, तो बाइक गायब थी। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक नहीं मिल पाई है। उन्होंने बताया कि एक माह पहले भी उनकी बाइक को लेकर कुछ शरारती तत्वों ने पार्किंग से उठाकर आंचल डेरी के आगे छोड़ दिया था। थानाध्यक्ष चंदन सिंह चौहान ने कहा कि पुलिस रात को गश्त करती है। बावजूद बाइक चोरी हो गई, तो इसकी जांच कर जल्द बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें