फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटी कालोनी से जल्द शुरू होंगी हेली सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़ और गौचर में हेलीकप्टर सेवा के सफल संचालन के उत्साहित सरकार अब नए पर्यटन स्थल रूप में विकसित हो रहे टिहरी झील के किनारे से भी मार्च के पहले सप्ताह से देहरादून, श्रीनगर के लिए हेली सेवाएं शुरू करेगी। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कोटी कालोनी में तीन हेलपैड से लेकर यात्रियों के बैठने को कक्ष, शौचालय, पानी समेत अन्य सुविधाएं विकसित की जा चुकी है। नागरिक उड्डयन विभाग की टीम ने भी दौरा कर व्यवस्थाओं को बेहतर पाया है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की उड़ान योजना से छोटे-छोटे शहरों को भी हेलीकप्टर सेवाओं से जोड़ने की मुहिम शुरू हो गई है। सरकार ने आठ फरवरी से सहस्त्रधारा देहरादून से चिन्यालीसौड़ और गौचर के लिए सीधी हवाई सेवाओं की शुरूआत कर चुकी है। योजना की सफलता के बाद अब टिहरी झील के पास कोटी कालोनी से हेली सेवाओं की शुरूआत होने वाली है। नागरिक उड्डयन विभाग के निदेशक आशीष भटगाईं ने बताया कि जौलीग्रांट हवाई अड्डा से कोटी कालोनी और श्रीनगर के लिए हेली सेवाएं शुरू की जा रही है। इसके लिए शुक्रवार को विभाग की एक टीम कर्नल समीर के नेतृत्व में कोटी कालोनी पहुंची है।
सरकार ने यहां पर एक करोड़ 50 लाख की धनराशि से जून 2019 में तीन हेलीपैड, सड़क का निर्माण किया था। साथ ही वर्तमान में लोनिवि ने यात्रियों के बैठने को वेटिंग रूम, शौचालय, पेयजल समेत अन्य सुविधाएं जुटा दी है। टिहरी के विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य टिहरी झील को बेहतर पर्यटन स्थल बनाना है। कोटी में हेली सेवा शुरू करने की सभी तैयारियां हो चुकी है। कहा कि हेली सेवा के शुरू होने से झील में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें