नई टिहरी। जाखणीधार ब्लॉक के ग्राम पंचायत बड़कोट निवासी टिहरी बांध विस्थापित तीन भाइयों ने हरिद्वार के पथरी भाग- दो में स्थित उनकी जमीन से भांजियों का कब्जा हटाने की मांग की है।
टिहरी बांध विस्थापित ग्राम बड़कोट निवासी मकान दास, सोहन दास और गुणियां दास ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि उनके पिता स्व. गुगरू दास बड़कोट ग्राम पंचायत के पात्र विस्थापित थे। स्व. माता छंछरी देवी और वह तीनों भाई अपने स्व. पिता के कानूनी वारिस/उत्तरजीवी हैं। उन्होंने बताया कि पिता गुगरू दास के नाम पर पुनर्वास स्थल पथरी भाग-दो हरिद्वार जिले में कृषि भूखंड आवंटित है।
उस भूमि पर उनकी बहन निवासी ग्राम बिडोन फकोट ने अवैध रूप से कब्जा कर दिया था। 2023 में बहन की मौत के बाद उनकी दो पुत्रियों ने उस जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ है। कई बार कहने पर भी वह अवैध कब्जा छोड़ने को तैयार नहीं है जिससे सभी परिवारों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने डीएम से बहन की बेटियों से उनकी पथरी भाग-दो स्थित कृषि भूखंड से अवैध कब्जा हटाने की गुहार लगाई है। संवाद