फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: एनएचएम कर्मचारी संगठन के अरविंद बने अध्यक्ष

Mon, 22 Dec 2025 05:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संगठन का हुआ अधिवेशन
विज्ञापन

उत्तरकाशी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संगठन के अधिवेशन में अरविंद बुटोला को अध्यक्ष बनाया गया। वहीं, अनिल बिष्ट को महामंत्री घोषित किया गया। इसमें कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई।
अधिवेशन में जनपद के कुल 225 एनएचएम कर्मचारी संगठन के सदस्यों की सूची में से 158 कर्मचारियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें अध्यक्ष पद पर अरविंद बुटोला को 93 और मानवेन्द्र नेगी को 63 मत प्राप्त हुए। महामंत्री पद के चुनाव में अनिल बिष्ट के 80 मत व ज्ञानेंद्र सिंह पंवार को 77 मत) मिले। वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर धनेश चंद्र रमोला को 81 मत और रघुवीर कंडारी को 72 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्यक्ष पद पर आशुतोष पंवार 108 मत और अजय बिष्ट को 49 मत प्राप्त हुए। वहीं उपाध्यक्ष महिला पद सोनिया बिष्ट, सह-सचिव पर मनीष रतूड़ी, संगठन मंत्री महिला सविता, संगठन मंत्री पुरुष पद पर युवराज चौहान और संप्रेक्षक पद पर गोपाल बिष्ट, मीडिया प्रभारी पर अखिलेश भट्ट, प्रवक्ता हरि शंकर नौटियाल, प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य तरुण पंवार और सौरभ उनियाल को निर्विरोध घोषित किया गया। इस मौके पर अधिवेशन के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री पादप औषधि बोर्ड प्रताप पंवार, विशिष्ट अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस रावत, वीरेंद्र पंवार, रामगोपाल पंवार, जय प्रकाश बिजल्वाण, भूपेंद्र बिष्ट, गिरीश उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें