फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: तिसरियाड़ा के साहिल बिष्ट की हत्या की हो न्यायिक जांच

Wed, 20 Aug 2025 05:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने आश्रित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग भी उठाई
विज्ञापन

नई टिहरी। कांग्रेस कमेटी ने भिलंगना ब्लॉक के ग्राम तिसरियाड़ा गांव निवासी साहिल बिष्ट की अंबाला में हुई निर्मम हत्या की न्यायिक जांच करने की मांग की है। उन्होंने डीएम को दिए ज्ञापन में घटना पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि आश्रित परिवार को आर्थिक मदद प्रदान की जाए।
भिलंगना ब्लॉक के पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डीएम नितिका खंडेलवाल से मुलाकात कर ज्ञापन दिया। बताया कि ग्राम तिसरियाड़ा निवासी साहिल बिष्ट (30) पुत्र देशराज बिष्ट अंबाला में एक होटल में नौकरी करता था। पांच दिन पहले जब वह अपनी ड्यूटी से पर पहुंच रहा था तभी आरोपियों ने उनके साथ छीना झपटी करते हुए चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहिल लहूलुहान हालत में अपने ढाबे पर पहुंचा। उसके बाद होटल स्टाफ ने किसी तरह घायल साहिल को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौत हो गई। कांग्रेसियों ने कहा कि इस घटना से क्षेत्र के लोगों में रोष है। साहिल अपने परिवार में अकेला कमाने वाला था। परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। उन्होंने सीएम को भेजे ज्ञापन में मृतक के परिवार को आर्थिक मदद देने और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की है। इस मौके पर कांग्रेस के प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, महिला जिलाध्यक्ष आशा रावत, प्रदेश महामंत्री दर्शनी रावत, देवेंद्र नौडियाल, गबर सिंह रावत और जुनेद खान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें