फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: गजा पीएचसी में प्रसव की सुविधा नहीं

Fri, 13 Nov 2026 05:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं को जिला और उप जिला अस्पताल पर रहना पड़ता है निर्भर
विज्ञापन

नई टिहरी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) गजा में चिकित्सकों की कमी और जरूरी जांच सुविधाओं के अभाव में मरीजों को दूसरे अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं को उठानी पड़ रही है। पीएचसी गजा में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं होने से महिलाओं को प्रसव के लिए 40 से 50 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल बौराड़ी, उप जिला अस्पताल नरेंद्रनगर जाना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासी बिलेंद्र असवाल, रघुवीर सिंह, महावीर सिंह का कहना है कि गजा पीएचसी में मानकों के अनुसार चिकित्सकों और स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। इससे क्षेत्र की बड़ी आबादी को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले तक केंद्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ तैनात थीं।
विज्ञापन

उस दौरान गर्भवती महिलाओं के सामान्य प्रसव यहीं कराए जाते थे, जबकि सिजेरियन या विशेष परिस्थितियों में ही महिलाओं को बड़े अस्पतालों में भेजा जाता था। स्त्री रोग विशेषज्ञ का स्थानांतरण होने के बाद से यहां प्रसव की सुविधा भी बंद हो गई है। उन्होंने बताया कि पीएचसी में एक्सरे की सुविधा नहीं होने से चोट लगने या बीमारी की स्थिति में मरीजों को जांच के लिए दूसरे अस्पतालों में जाना पड़ता है। एक्सरे और अल्ट्रासाउंड जांच के लिए भी उप जिला अस्पताल नरेंद्रनगर या जिला अस्पताल बौराड़ी की दौड़ लगानी पड़ती है। इससे मरीजों के साथ तीमारदारों को भी समय और धन खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पीएचसी गजा के उच्चीकरण की योजना प्रस्तावित है। इसके लिए भूमि का विवरण जिला प्रशासन को भेजा गया है। साथ ही आवश्यक पदों की स्वीकृति का प्रस्ताव भी शासन को भेजा जा चुका है।
- डॉ. राम प्रकाश, सीएमओ टिहरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें