फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान में हमेशा कुछ नया करने की संभावनाएं बनी रहती हैं : प्रो.बौड़ाई

Fri, 28 Feb 2025 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओें को विज्ञान की उपलब्धियों और उसके प्रभावों की जानकारी दी। इस दौरान विज्ञान प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


गोष्ठी का शुभारंभ परिसर के निदेशक प्रो. एए बौड़ाई, भौतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो. आरसी रमोला, संयोजक डॉ. केसी पेटवाल, डॉ. दिलीप मीणा और प्रो. पीडी सेमल्टी ने किया गया। निदेशक प्रो. बौड़ाई ने कहा कि विज्ञान में हमेशा कुछ नया करने की संभावनाएं बनी रहती हैं। आज विज्ञान के कारण ही देश और दुनिया नई ऊंचाइयों तक पहुंच रही है।
प्रो. आरसी रमोला ने बताया कि 28 फरवरी 1928 को भारत के महान वैज्ञानिक सीवी रमन ने ‘रमन प्रभाव’ की खोज की थी। प्रो. डीके शर्मा ने सीवी रमन के वैज्ञानिक योगदानों पर प्रकाश डालते हुए उनके अनुसंधानों की महत्ता बताई। गोष्ठी के दौरान 27 फरवरी को आयोजित विभिन्न विज्ञान प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में समीक्षा बिष्ट प्रथम, दिव्या द्वितीय और वासु कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में आस्था प्रथम और अनमोल द्वितीय स्थान पर रहे। विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में सनी कुमार ने प्रथम और आकाश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रो. एबी थपलियाल, डॉ. यूएस नेगी, डॉ. शंकर लाल, डॉ. रविंद्र सिंह, डॉ. हंसराज बिष्ट, डॉ. रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें