फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 11 दावेदार, बंद कमरे में हुई रायशुमारी

Fri, 28 Feb 2025 07:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी भाजपा जिलाध्यक्ष पद को लेकर सियासी सरगर्मी चरम पर है। संगठन पर्व के तहत शुक्रवार को जिले में भाजपा के जिलाध्यक्ष पद के लिए 11 लोगों ने दावेदारी पेश की। भाजपा के चुनाव पर्यवेक्षकों ने पार्टी कार्यालय में बंद कमरे में कार्यकर्ताओं की राय ली, जिसके बाद अब नाम घोषित होने की प्रतीक्षा है।
विज्ञापन

भाजपा जिला चुनाव पर्यवेक्षक विनय रूहेला, अनीता ममगाईं, ओमवीर राघव व चुनाव अधिकारी आदित्य चौहान के टिहरी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पर्यवेक्षकों ने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है और संगठन पर्व के तहत हर निर्णय में सभी कार्यकर्ताओं की राय अहम होती है।
इस दौरान बंद कमरे में हुई रायशुमारी में 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष पद के लिए वर्तमान जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, जिला महामंत्री उदय रावत, पूर्व जिला महामंत्री नलिन भट्ट, खेम सिंह चौहान, जीतराम भट्ट, गोविंद सिंह रावत, नत्थी सिंह नेगी, मदन सिंह रावत, चंद्र किशोर मैठाणी व पूरण धमांदा ने अपनी दावेदारी पेश की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें