फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: युवा पंचायत जनप्रतिनिधि सम्मेलन में गांवों को आदर्श बनाने पर जोर

Tue, 23 Dec 2025 06:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिनिधि अपने गांव और क्षेत्र को आदर्श बनाने का ले संकल्प : मंत्री सुबोध
विज्ञापन


नई टिहरी। बौराड़ी में युवा पंचायत जन प्रतिनिधि सम्मेलन में वक्ताओं ने जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने गांव और क्षेत्र को आदर्श बनाने को कहा। सम्मेलन में आचार्य श्रीचंद्र कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के छात्र-छात्राओं ने सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।

जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण की अध्यक्षता में संपन्न हुए उत्तरांचल उत्थान परिषद की पहल पर युवा पंचायत जन प्रतिनिधि सम्मेलन में तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल, मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ़ शैलेंद्र ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री उनियाल ने कहा कि गांव के आसपास कचरा न फेंके, गांव के रास्तों की सफाई व्यवस्था में ग्रामीण सहयोग करें। कहा कि हर प्रतिनिधि को अपने गांव,क्षेत्र को आदर्श बनाने का संकल्प लेकर देश को स्वावलंबी, सशक्त, आत्मनिर्भर बनने में सहयोग करना चाहिए। प्रतिनिधि को गांव की आर्थिकी और आंतरिक सुरक्षा पर काम करें। आरएसएस के प्रांत प्रचारक डॉ.शैलेंद्र ने कहा कि संघ भी शिक्षा के क्षेत्र में विद्या भारती के माध्यम से संस्कारवान शिक्षा देने का काम कर रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर विभाग प्रचारक अजय,जिला प्रचारक दीपक,घनसाली विधायक शक्ति लाल,पूर्व विधायक धन सिंह नेगी, विजय पंवार,भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत,ब्लॉक प्रमुख राजेश नौटियाल,राजीव कंडारी,सुरेंद्र भंडारी,सुमन सजवाण,मनीषा पंवार मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें