फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सहकारी बैंक अपने ग्राहकों के लिए शुरू करेगा मोबाइल एप

Tue, 23 Dec 2025 04:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल बैंकिंग सेवा को ट्रायल के तौर किया गया शुरू
विज्ञापन


नई टिहरी। टिहरी जिला सहकारी बैंक ने मोबाइल बैंकिंग सेवा को ट्रायल के तौर शुरू कर दिया है। आरबीआई से अनुमति मिलते ही सहकारी बैंक अपने ग्राहकों के लिए मोबाइल एप शुरु करेगा।
महाप्रबंधक राहुल गैरोला ने बताया कि जिला सहकारी बैंक टिहरी में मोबाइल बैंकिंग (व्यू ओनली) सेवा मंगलवार से ट्रायल बेस के तौर पर शुरू कर दी गई है। सेवा के सफल रहने के बाद उसे शीघ्र ही ग्राहकों के लिए शुरू कर दिया जाएगा। ग्राहक अन्य बैंकों की तरह मोबाइल बैंकिंग सेवा का उपयोग कर करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बैंक ने पूर्व में आरबीआई में ऑनलाइन /मोबाइल बैंकिंग के लिए आवेदन किया हुआ है। महाप्रबंधक गैरोला ने डिजिटल सेवा क्षेत्र की प्रगति के लिए सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सचिव सहकारिता सहित अन्य विभागीय अधिकारियों का आभार जताया है। अनुभाग अधिकारी (आईटी) सोहनपाल राणा ने बताया कि मोबाइल बैंकिंग के तहत सहकारी बैंक टिहरी का एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन

पहले चरण में व्यू ओनली ऑप्शन एक्टिवेट किया गया है जिसमें ग्राहक अपने बैंक खाते का बैलेंस, एटीएम कार्ड का ग्रीन पिन जनरेट, कार्ड को ब्लॉक अथवा अनब्लॉक करना, कार्ड लिमिट सेट करना, पॉजिटिव पे के तहत चेक क्लीयरेंस आदि की सेवाएं ले सकते हैं। आरबीआई से अनुमति मिलते ही सभी मोबाइल सेवाएं एक्टिवेट हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें