फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारात के वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत

Sun, 17 Apr 2016 09:24 PM IST
अमर उजाला/लंबगांव (टिहरी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतापनगर के उपली रमोली पट्टी के बैल्डोगी गांव में एक महिला के बारात के वाहन के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भेज दिया। आरोपी चालक घटना स्थल से फरार हो गया।
विज्ञापन


रविवार को पौने छह बजे शाम को बैल्डोगी निवासी जशोदा देवी (53) पत्नी सार्दुल सिंह खेत से गेहूं लेकर अपने घर के ओर जा रही थी। इतने में सड़क में पहुंची बारात को देखने के लिए जशोदा ने गेहूं किनारे रखकर बारात देखने लगी।  बारातियों को उतारकर मैक्स चालक बैक करने लगा, तभी महिला उसकी चपेट में गई। बताया गया कि महिला की गर्दन पर वाहन का टायर चढ़ गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर थानाध्यक्ष जेपी कोहली ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर वस्तु स्थिति की जानकारी ली। तब तक वाहन चालक राजपाल सिंह रजवार निवासी मुखेम फरार हो गया। थानाध्यक्ष कोहली ने बताया कि रविवार को गांव केे शिव सिंह के पुत्र विकास की बारात दुल्हन लेकर रगड़ी गांव से पहुंची थी। प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने मौके पर पहुंचकर घटना पर दुख जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें