फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में अव्वल रही टिहरी जिला पंचायत

Sun, 17 Apr 2016 09:22 PM IST
अमर उजाला/नई टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही अन्य बुनियादी सुविधाएं जुटाने में टिहरी जिला पंचायत राज्य में अव्वल रही है। केंद्रीय पंचायतीराज विभाग ने देशभर की जिला पंचायतों के सर्वे के आधार पर उत्तराखंड की 13 जिला पंचायतों में से टिहरी जिला पंचायत को सर्वश्रेष्ठ स्थान दिया है। 24 अप्रैल को जमशेदपुर (झारखंड) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण को 50 लाख रुपये के नकद पुरस्कार और प्रशस्ति से सम्मानित करेंगे। वर्ष 1961 में गठित टिहरी जिला पंचायत को पहली बार इस सम्मान के लिए चुना गया है।
विज्ञापन

केंद्रीय पंचायतीराज विभाग की ओर से नवंबर 2015 में प्रदेश में बेहतर कार्य का प्रदर्शन करने वाली जिला पंचायतों के नाम मांगे गए थे। राज्य सरकार की ओर से जिला पंचायत टिहरी, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत की संस्तुति केंद्र सरकार को भेज दी गई थी। इसी क्रम में केंद्रीय पंचायतीराज मंत्रालय की टीम ने जनवरी 2016 में चारों जिला पंचायतों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास, आपदा प्रबंधन, वित्तीय प्रबंधन, विद्यालय भवनों का निर्माण, पुल निर्माण, परिसंपत्तियों का रखरखाव आदि का गहन अध्ययन कर रिपोर्ट भारत सरकार को भेजी थी। रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय पंचायतराज विभाग ने जिला पंचायत टिहरी को पुरस्कार के लिए चुना है।
जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने बताया कि जिला पंचायत ने दो वर्षों में बेहतर कार्य किए हैं। इसकी बदौलत ही जिला पंचायत प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का पुरस्कार लेने जा रही है। इसमें जिला पंचायत सदस्यों के साथ-साथ समस्त स्टाफ, करदाताओं, ठेकेदारों और जिला पंचायत के समर्थकों का विशेष योगदान रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें