फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: हेंवल घाटी शीतकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का विजेता बना रौंदेली

Mon, 19 Jan 2026 06:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जाजल में चल रही प्रतियोगिता में उप विजेता रहा चिड़ियाली
विज्ञापन

चंबा (टिहरी)। हेंवल घाटी खेल एवं सांस्कृतिक समिति की ओर से जीआईसी जाजल में आयोजित शीतकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रौदेली और चिड़ियाली के बीच खेला गया। रौदेंली की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य का पीछा कर आठ ओवर से मैच जीत लिया।
जीआईसी जाजल के खेल मैदान में आयोजित शीतकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रौंदेली और चिड़ियाली के बीच खेला गया। चिड़ियाली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। चिड़ियाली की टीम ने निर्धारित 18 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाए। रौंदेली के लिए अनुज और लक्की ने तीन-तीन और ऋषभ ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन

जवाबी पारी खेलने उतरी रौदेली की टीम ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए अनुज और शैंकी की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत 10 ओवर में ही शानदार जीत हासिल करने में सफल रही। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष इशिता सजवाण ने विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की। उन्होंने खेल भावना से खेलने के लिए सभी के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजक जिला पंचायत सदस्य शीशपाल सजवाण ने कहा की युवा खेलों में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। युवाओं को मंच देने के लिए इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं निरंतर कराई जाएंगी। इस मौके पर सुरजीत रौतेला, अमित कोठियाल, पंकज राणा, सुरेंद्र नेगी, अजय कोठारी, नरेंद्र रौतेला, राजवीर रौतेला और शिवराज मियां आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें