फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल वीआईपी को फांसी दी जाए

Thu, 01 Jan 2026 07:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
यूकेडी ने कंडीसौड़ बाजार में जुलूस निकाल कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंका
विज्ञापन

कंडीसौड़ (टिहरी)। उत्तराखंड क्रांति दल ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल वीआईपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में जुलूस निकाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंका।
पुतला दहन करने के बाद यूकेडी कार्यकर्ताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी मर्डर केस में वीआईपी का नाम सामने अपने के बाद सरकार भाजपा नेता को बचाने का प्रयास कर रही है। यूकेडी के ब्लॉक अध्यक्ष गंभीर सिंह गुसाईं ने कहा कि जब तक दोषियों को सजा नहीं दी जाती है तब तक यूकेडी चुप नहीं बैठेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां मुख्य बाजार में पुतला दहन करने में शामिल हुई कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री सुमेरी बिष्ट ने कहा कि बीजेपी से निष्कासित एक पूर्व विधायक की कथित पत्नी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर वीआईपी का नाम उजागर किया है। उसके बाद भी सरकार की चुप्पी पर लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस किसी भी दल के साथ आंदोलन करने को तैयार है। इस मौके पर उक्रांद के जिला संगठन मंत्री बलदेव सिंह कुमाईं, राकेश चौहान, बीना राणा, सुचिता तड़ियाल, सुनीता भंडारी, जोत सिंह भंडारी, शूरवीर सिंह भंडारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज रावत शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें