सुबह से ही मंदिरों में उमड़ी रही भक्तों की भीड़
नई टिहरी। टिहरी जिले में लोगों ने नए साल का जगह-जगह स्वागत किया। डीजे की धुनों पर जगह-जगह देर रात तक लोग थिरकते रहे। सुबह होते ही लोग पूजा-अर्चना के लिए मंदिर गए। सुरकंडा, कुंजापुरी, चंद्रबदनी, सेम मुखेम मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
नए साल पर पर्यटक स्थल धनोल्टी, काणाताल, कैंपटीफाल, टिहरी झील पर्यटकों से गुलजार रही। बीती रात को कोटीकालोनी में श्री गंगा भागीरथी बोट यूनियन की पहल पर लोकगायक किशन महिपाल ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को यादगार बनाया। किशन ने जिया कोरी-कोरी खांदू, किंगरी का छाला घुघूती, रानीखेता रामढोला सहित कई दिलकश प्रस्तुति पर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया।
इस मौके पर बोट यूनियन के संरक्षक कुलदीप पंवार, अध्यक्ष वीरेंद्र नेगी, कार्यकारी अध्यक्ष लखवीर चौहान, सुरेंद्र नेगी, संदीप पंवार, मनीष नेगी, मनोज रावत, मनीष रावत, अनुज, मनोज रावत, अंकित गौड़ मौजूद रहे। संवाद