फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: कुलपति ने सुविधाओं और पठन-पाठन का लिया फीडबैक

Sat, 01 Aug 2026 05:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपति प्रो. प्रकाश सिंह बोले, समग्र विकास के लिए सबकी भागीधारी जरूरी
विज्ञापन

चंबा (टिहरी)। गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्री प्रकाश सिंह ने शनिवार को एसआरटी परिसर बादशाहीथौल का निरीक्षण कर शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छात्रों, शिक्षकों और अधिकारियों-कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के समग्र विकास के लिए सभी की सक्रिय भागीदारी जरूरी है।
कुलपति ने कहा कि प्रत्येक शिक्षक का दायित्व है कि वह नियमित रूप से कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों को पढ़ाए। छात्रों का भी कर्तव्य है कि वे नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहकर लगन से अध्ययन करें। कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों की लंबित समस्याओं का समाधान कराने का भरोसा दिलाया। विश्वविद्यालय की नियुक्ति एवं पदोन्नति समिति के अधिष्ठाता प्रो. मोहन सिंह पंवार ने कहा कि शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती अभियान चलाया जाएगा, ताकि पठन-पाठन और अन्य कार्य प्रभावित न हों।
विज्ञापन

मुख्य अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी गुसाईं ने बताया कि परीक्षा परिणाम व्यवस्था में सुधार, प्रवेश संबंधी सूचनाओं को सुगम बनाने के लिए विद्यार्थियों के डिजिटल परिचय पत्र तैयार किए जा रहे हैं। इस अवसर पर कुलपति ने शिक्षा संकाय के छात्र-छात्राओं की ओर से तैयार और प्रकाशित पत्रिकाओं का विमोचन भी किया।
विज्ञापन

उन्होंने संकायाध्यक्ष प्रो. सुनीता गोदियाल से इन पत्रिकाओं का नियमित प्रकाशन श्रीनगर और पौड़ी परिसरों से भी सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर परिसर निदेशक प्रो. एए बौड़ाई, प्रो. डीएस कैंतुरा, प्रो. आरसी रमोला, प्रो. पीडी सेमेल्टी, प्रो. एनके अग्रवाल, प्रो. डीएस बागड़ी, प्रो. ममता राणा, छात्रसंघ अध्यक्ष अभिषेक राणा, महासचिव अमन सुयाल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंशुल भंडारी, आदित्य कोठारी, रवि रावत, अंकित सजवाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें