फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: परिवहन निगम की पहल; आज से यात्रियों को रोडवेज बसों के किराए में मिलेगी इतनी छूट

Sat, 01 Aug 2026 01:00 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

रोडवेज ने यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए किराए में छूट देने का फैसला किया है।अगर कोई यात्री आने जाने का टिकट बुक करता है, तो उसके बेस फेयर में दस- दस प्रतिशत की छूट मिलेगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड परिवहन निगम सोमवार से बसों के किराए में छूट देगा। यह व्यवस्था 30 सितंबर तक लागू रहेगी। रोडवेज की बसों में जून में प्रतिदिन औसतन डेढ़ लाख तक यात्री सफर कर रहे थे और आय करीब ढाई करोड़ हो गई थी। मानसून में यात्रियों की संख्या घटकर करीब 90 हजार हो गई है और आय भी औसतन डेढ़ करोड़ पर आ गई है।

विज्ञापन


रोडवेज ने यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए किराए में छूट देने का फैसला किया है। परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन क्रांति सिंह बताते हैं कि अगर कोई यात्री आने जाने का टिकट बुक करता है, तो उसके बेस फेयर में दस- दस प्रतिशत की छूट मिलेगी।

Haridwar Kumbh Mela: घाट व आस्था पथ का होगा निर्माण, सीएम धामी ने दी 214 करोड़ रुपये की मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह अगर छह लोग ग्रुप में टिकट बुक करते हैं, तो चार, पांच और छह नंबर के यात्रियों को क्रमश: 10, 12 और 15 प्रतिशत तक छूट मिलेगी। इस संबंध में सभी आरएम, एआरएम को निर्देश भेजे जा चुके हैं। बताया कि किराए में छूट देने की व्यवस्था को पिछले साल से लागू किया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें