नरेंद्रनगर वन प्रभाग के शिवालिक एलीफेंट रिजर्व में हाथियों की आबादी की सटीक जानकारी जल्द मिल सकेगी। विभाग के 12 विशेषज्ञों की टीम ने ड्रोन कैमरे और जीपीएस तकनीक के सहारे हाथियों का आकलन किया है।
नरेंद्रनगर वन प्रभाग के शिवपुरी और नरेंद्रनगर रेंज में हाथियों की गणना के लिए वन विभाग 12 सदस्यीय टीम हाथियों की गणना में जुटी थी। गणना का कार्य सुबह 6 से 11 बजे और शाम तीन से सात बजे के बीच हो रहा है। डीएफओ धर्म सिंह मीणा ने बताया कि पहली बार हाथियों की सटीक गणना के लिए ड्रोन कैमरों की मदद ली गई है।