नागरिक मंच की बैठक में लंबित समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। उन्होंने बांध प्रभावित परिवारों से जलकर और सीवर शुल्क न लेने और समाज कल्याण विभाग की पेेंशन से लेकर अन्य भुगतान के लिए आहरण, वितरण को नई टिहरी कोषागार से करने की मांग की।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए नागरिक मंच के पदाधिकारियों ने अपने सदस्यों से ऑनलाइन बैठक की। कहा कि सरकार ने पूर्व में वर्ष 2006 से 2017-18 के जलकर और सीवर शुल्क को माफ करने का निर्णय लिया था, लेकिन उस पर आजतक अमल नहीं हो पाया है। कहा कि वर्तमान में समाज कल्याण निदेशक, कोषागार निदेशक से समाज कल्याण का आहरण वितरण नई टिहरी कोषागार से करने के आदेश दिए हैं। बावजूद जिलास्तर पर आदेश का पालन नहीं हो रहा है। ऑनलाइन बैठक में मंच के अध्यक्ष सुंदर लाल उनियाल, मंत्री सीपी डबराल, कमल सिंह महर, गुरू प्रसाद भट्ट, करम सिंह तोपवाल, किशोरी लाल चमोली, नरोत्तम दत्त जखमोला, त्रिलोक चंद रमोला, आरएस असवाल, जीडी डोभाल, खेम सिंह चौहान आदि मौजूद थे।