फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्वासन पर उपनल कर्मियों का धरना स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
वानिकी महाविद्यालय रानीचौरी में उपनल के माध्यम से कार्यरत कर्मियों का समय वेतन, भत्तों का भुगतान समेत छह सूत्री मांगों को लेकर चला आ रहा धरना डीन के आश्वासन पर स्थगित हो गया है।
विज्ञापन

महाविद्यालय के उपनल कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष मनवीर तड़ियाल के नेतृत्व में कर्मियों ने 22 जनवरी से रानीचौरी में धरना शुरू किया था। रविवार को महाविद्यालय के डीन डा. वीपी खंडूड़ी से उपनल कर्मियों की वार्ता हुई। डीन ने कर्मियों को जल्द समस्याओं के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर निराकरण का भरोसा दिया, जिसके कर्मियों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। इस मौक पर अनूप उनियाल, विनोद कोठारी, महेश घिल्डियाल, राकेश बहुगुणा, सुनील डनियाल, पंकज कुड़ियाल, शिव प्रसाद कोठारी, अनिल रावत, संदीप रावत, शक्ति पंत, अनीता तडियाल, कांता डोभाल, संगीता बिजल्वाण, नीलम नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें