फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी विस क्षेत्र प्रभारी ने टटोली कार्यकर्ताओं की नब्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टिहरी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया। कहा कि बूथ से लेकर न्याय पंचायतस्तर तक की सभी कमेटियों और फ्रंटल संगठनों को सक्रिय किया जाए, जिससे विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जीत मिल सके।
विज्ञापन

रविवार को जिला मुख्यालय में टिहरी विधानसभा क्षेत्र की प्रभारी और कांग्रेस की प्रदेश सचिव विजयलक्ष्मी थलवाल ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर 2022 के चुनाव को लेकर नब्ज टटोली। कहा कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार के कार्यकाल में विकास ठप हो गया है। जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि भाजपा सरकार के चार साल के कार्यकाल में जनमानस हताशा और निराशा है। डबल इंजन की सरकार नाकाम साबित हुई है। ऐसे में कार्यकर्ता मजबूती के साथ ही सरकार की नाकामियों को हथियार बनाएं। पूर्व ब्लॉक प्रमुख जगदंबा रतूड़ी ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कई एतिहासिक विकास कार्य हैं। बावजूद वर्तमान में पूर्ववर्ती की सरकार की योजनाओं को बंद कर दिया गया है। इस मौके पर शहर अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, प्रदेश सचिव मुशर्रफ अली, कुलदीपस्त्रत्त् पंवार, कौशल्या पांडे, लखबीर चौहान, धनीराम नौटियाल, रविंद्र भारती, मुर्तजा बेग, अनीस खान, गीताराम गैरोला, शकील अहमद, दिनेश पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें