फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सीएम को मिलने जा रहे आंदोलनकारियों को पुलिस ने खांडखाल में रोका

Fri, 06 Mar 2026 05:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच हुई तीखी नोकझोंक
विज्ञापन


नई टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मिलने कोटीकॉलोनी जा रहे बांध विस्थापित और प्रभावितों को पुलिस ने खांडखाल में रोक दिया। बांध विस्थापितों और प्रभावितों ने वहीं पर नारेबाजी शुरू कर दी।
निशुल्क बिजली-पानी देने और बांध से मिलने वाली 12 प्रतिशत रॉयल्टी को टिहरी में विकास कार्यों पर खर्च किए जाने को लेकर सागर भंडारी के नेतृत्व में बौराड़ी के गणेश चौक में गत सात दिनों से बांध विस्थापित और प्रभावितों का धरना चल रहा है। शुक्रवार को कोटीकॉलोनी में चार दिवसीय टिहरी झील महोत्सव शुभारंभ के लिए कोटीकॉलोनी पहुंचे सीएम धामी से मिलने के लिए जा रहे बांध विस्थापित और प्रभावितों को पुलिस ने कार्यक्रम स्थल से करीब तीन किमी पहले खांडखाल में रोक दिया।
विज्ञापन

पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई जिसके बाद आंदोलनकारियों के सड़क पर शासन-प्रशासन और टीएचडीसी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया। हालांकि पुलिस के जवान यातायात को सुचारु करने में जुटे रहे।
उन्होंने कहा कि टिहरी बांध की झील में आज जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के महोत्सव और खेल प्रतियोगिताएं हो रही है उनके पीछे टिहरीवासियों का बड़ा योगदान है। टिहरी के विस्थापित और प्रभावित लोगों को निशुल्क बिजली-पानी तक नहीं मिल रहा है। बांध से मिलने वाले रॉयल्टी को टिहरी में खर्च किए जाने के बजाय बाहरी राज्यों में खर्च किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष गंगा भगत सिंह नेगी, अजय पंवार, विकास पंवार, देवांक चमोली, बुद्धिपाल परमार, रुकमा परमार, विनीता भंडारी, अशरूफी देवी, प्रतिमा रावत, बबली रावत, कुसुम बिष्ट, रेखा नेगी, मालती राणा, सरोज देवी, शीला पैन्यूली, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें