फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: टिहरी लेक फेस्टिवल की फुटबाल टूर्नामेंट के खिलाड़ियों ने निकाला मार्च पास्ट

Fri, 06 Mar 2026 05:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बौराड़ी स्टेडियम में होगा फुटबाल प्रतियोगिता का महामुकाबला
विज्ञापन


नई टिहरी। टिहरी झील महोत्सव के तहत बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित जनरल केएम करियप्पा फुटबाल टूर्नामेंट के खिलाड़ियों ने जिला मुख्यालय के वसंत बिहार से स्टेडियम तक मार्च पास्ट निकाल कर लोगों को खेलों प्रति जागरुक करने का प्रयास किया। टिहरी झील महोत्सव के तहत कराए जा रहे फुटबाल मैच में 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
डीएम नितिका खंडेलवाल और पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने मार्च पास्ट टीम को हरी झंडी दिखाकर स्टेडियम के लिए रवाना किया। डीएम ने कहा कि करियप्पा फुटबाल टूर्नामेंट की शुरूआत 1951 में पुरानी टिहरी से हुई थी। अब यह टूर्नामेंट हर वर्ष नई टिहरी में भी कराया जाएगा। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि टिहरी के पर्यटन को पहचान देने के लिए सबके सहयोग की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोत्सव के तहत स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय जनरल केएम करियप्पा फुटबाल टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। उनमें ओल्ड स्टार टिहरी, टिहरी यंग, नॉर्थ कमांड, आईआईएमटी मेरठ, 13 गढ़वाल राइफल, 16 गढ़वाल राइफल, पिथौरागढ़ एफसी, हरियाणा सिटी एफसी, आरआरएफसी रुद्रप्रयाग, नोएडा एफसी, दून वारियर्स एफसी, यंग स्टार देहरादून, कोटद्वार एफसी, दिल्ली पुलिस, गढ़वाल हीरोज दिल्ली और सम्राट स्पोर्ट्स की टीमें शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें