फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सड़क, पुल निर्माण के लिए गेंवाली गांव के लोग हुए मुखर

Fri, 20 Feb 2026 07:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधान रावत ने शुरू की भूख हड़ताल, उपेक्षा का लगाया आरोप
विज्ञापन

घनसाली (टिहरी)। क्षतिग्रस्त सड़क, पुल निर्माण शुरू करने, मोबाइल टावर लगाने सहित सात सूत्री मांगाें का लंबे समय बाद भी निराकरण नहीं होने से नाराज सीमांत गेंवाली गांव के लोगों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। मांग के समर्थन में पूर्व प्रधान बचन सिंह रावत भूख हड़ताल पर बैठे गए। उनके समर्थन में गांव के नौ लोग क्रमिक अनशन पर बैठे रहे। नारेबाजी करते हुए उन्होंने शासन-प्रशासन पर सीमांत गेंवाली गांव की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गेंवाली गांव के लोग प्रधान विजेश्वरी देवी की अध्यक्षता में पंचायत भवन में एकत्रित हुए। गांव की लंबित समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। विधायक शक्ति लाल शाह ने दूरभाष पर ग्रामीणों से वार्ता कर समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व भी उन्हें आश्वासन मिलते रहे हैं।
विज्ञापन

समस्याओं के समाधान की दिशा में कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। धरना स्थल पर हुई बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि बीते अगस्त की आपदा में गेंवाली गांव की सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई थी। सड़क पर मरम्मत कार्य नहीं होने से उन्होंने जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। गेंवाली गदेरे में निर्माणाधीन पुल का कार्य बंद पड़ा है।
विज्ञापन

स्वीकृत मोबाइल टावर नहीं लगाया जा रहा है। आपदा से प्रभावित 12 परिवारों का पुनर्वास नहीं किया जा रहा है। आपदा से क्षतिग्रस्त जूनियर हाईस्कूल भवन निर्माण नहीं किया जा रहा है। समस्याओं का समाधान न होने पर पूर्व प्रधान बचन सिंह रावत भूख हड़ताल पर बैठ गए। उनके समर्थन में वीर सिंह, मखन सिंह, भीम सिंह, शिव सिंह, विक्रम सिंह, अरविंद सिंह, शेर सिंह क्रमिक अनशन पर बैठे रहे। धरना स्थल पर ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। अगस्त की आपदा में गेंवाली गांव में काफी नुकसान हुआ है लेकिन शासन-प्रशासन का कोई भी जिम्मेदार गांव की समस्याओं को देखने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें