फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: एयर वाइस मार्शल रहे राजेश भंडारी होंगे जनभूषण सम्मान से सम्मानित

Fri, 20 Feb 2026 06:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव (टिहरी)। राष्ट्रपति द्वारा विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित सेवानिवृत्त एयर मार्शल राजेश भंडारी को जनभूषण सम्मान से भी नवाजा जाएगा। प्रतापनगर नागरिक सम्मान मंच की ओर से उन्हें 22 फरवरी को कस्तूरबा गांधी दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी दिवस पर 22 फरवरी को प्रतापनगर नागरिक सम्मान मंच की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में रैका पट्टी में पड़िया गांव निवासी भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त वरिष्ठ अधिकारी एयर वाइस मार्शल राजेश भंडारी को भी जन भूषण सम्मान दिया जाएगा। प्रतापनगर विधायक बिक्रम सिंह नेगी, प्रमुख मनीषा पंवार, प्रतापनगर नागरिक सम्मान मंच के अध्यक्ष धूम सिंह रांगड़ और महामंत्री द्वारिका प्रसाद भट्ट ने कहा कि एयर वाइस मार्शल राजेश भंडारी को प्रतापनगर जनभूषण सम्मान से सम्मानित करना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें