फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: एआरटीओ कार्यालय में नौ मार्च से बदल जाएंगी पुरानी व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला मुख्यालय नई टिहरी के बौराड़ी मेंं स्थित एआरटीओ कार्यालय में नौ मार्च से चार अलग-अलग काउंटर संचालित किए जाएंगे। नई व्यवस्था के तहत अब ड्राइविंग लाइसेंस शुल्क जमा करने, चालान शुल्क जमा करने, ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी आवेदन प्रक्रिया के लिए और बायोमीट्रिक प्रक्रिया के लिए अलग-अलग व्यवस्था बनाई जा रही है।
विज्ञापन

अब तक एआरटीओ कार्यालय परिसर में मात्र दो काउंटर संचालित हो रहे थे। इन काउंटरों पर ड्राइविंग लाइसेंस शुल्क जमा करने, चालान शुल्क जमा करने, लाइसेंस संबंधी आवेदन और अन्य कार्य एक ही लाइन में होते थे। जिस कारण दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों व अन्य को घंटों तक लाइन में खड़ा रहना पड़ता था। कई बार सर्वर में तकनीकी समस्या आने से काउंटर पर काफी भीड़ बढ़ जाती है। लोगों की बढ़ती संख्या और समस्या को ध्यान में रखते हुए अब कार्यालय में चार नए काउंटर बनाए गए हैं। जिनमे अब अलग-अलग कार्य के लिए पृथक-पृथक काउंटर की व्यवस्था की गई है। नई व्यवस्था के तहत अब लोगों को कार्यालय में अनावश्यक प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी। कर्मचारियों पर भी लाइन में लगे लोगों का दबाव भी कम रहेगा।

इनका क्या है कहना
कार्यालय में लगातार बढ़ रही भीड़ और आवेदकों की समस्याओं को देखते हुए काउंटरों की संख्या बढ़ाई गई है। अब प्रत्येक कार्य के लिए अलग व्यवस्था की गई है ताकि लोगों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। नई व्यवस्था के तहत लोगों को सेवाएं सरल, सुगम और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेंद्र विराटिया, एआरटीओ नई टिहरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें