चंबा (टिहरी)। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उनियालसारी चंबा का सात दिवसीय विशेष एनएसएस शिविर छात्र-छात्राओं के रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ संपन्न हो गया। शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष शोभनी धनोला ने कहा कि स्वयं सेवियों को सेवा भाव से कार्य करना चाहिए।
कार्यक्रम अधिकारी सुरजीत सिंह पुंडीर ने बताया कि सात दिनों तक पुरूषोल गांव में स्वयं सेवियों ने गांव के संपर्क मार्ग, पंचायत भवन सहित सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया। शिविर में उत्कृष्ट कार्य के लिए आरती रौथाण, शिवानी पंवार, श्रुति राणा व आयुष ममगाई को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
पूर्व सभासद अंकित सजवाण ने स्वयं सेवियों के साथ अपने एनएसएस शिविर की यादों का साझा किया। शिविर में प्रधानाचार्य इंद्रपाल परमार, केशवानंद मैठाणी, बबीता गुसाईं, पार्वती डोभाल, सुरभि, अरुण सेमवाल, गणेश, अनुज, विजेंद्र भंडारी, सचिन सजवाण आदि मौजूद थे। संवाद