फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: आजादी के दशकों बाद भी शिक्षा के लिए संघर्ष

Tue, 06 Jan 2026 05:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
दो साल से नहीं हो पाया निवाल गांव हाईस्कूल का उच्चीकरण
विज्ञापन

इंटर की पढ़ाई को सात किमी की पैदल दूरी तय करने को मजबूर छात्र-छात्राएं
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक का हाईस्कूल निवाल गांव वर्षों से उच्चीकरण की राह ताक रहा है। निवाल गांव के आसपास इंटर कॉलेज नहीं होने के कारण छात्रों को 11वीं में प्रवेश लेने के लिए सात किमी दूर थाती बूढ़ाकेदार इंटर कॉलेज का रुख करना पड़ता है। 2015 से अभिभावक हाईस्कूल का उच्चीकरण करने की मांग कर रहे हैं। शिक्षा विभाग की ओर से उच्चीकरण का प्रस्ताव तैयार कर दो बार शासन को भेजा गया था जो शासनस्तर पर धूल फांक रहा है।
स्थानीय लोगों की मांग पर 2006 में निवालगांव में हाईस्कूल की स्थापना की गई थी। वर्तमान सत्र में 9वीं और 10वीं में 95 छात्र-छात्राएं हैं। निवाल गांव, मेड, मरवाड़ी, आगर गांव के बच्चे शिक्षा लेने यहां पहुंचते हैं। गांवों के आसपास इंटर कॉलेज नहीं होने के कारण छात्रों को 11वीं में प्रवेश लेने के लिए सात किमी दूर थाती बूढ़ाकेदार इंटर कॉलेज का रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवाल गांव क्षेत्र से इंटर कॉलेज थाती बूढ़ाकेदार की दूरी अधिक होने के कारण अभिभावक लंबे से हाईस्कूल का इंटरस्तर पर उच्चीकरण की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन शासनस्तर पर मामले में अभी तक कोई सार्थक पहल नहीं होने से अभिभावकों में रोष है। निवाल गांव के पूर्व प्रधान अखिलेश, धर्म सिंह रावत, राम प्रसाद पैन्यूली, सूरत सिंह पंवार कहना है कि क्षेत्र में इंटर कॉलेज नहीं होने हर अभिभावक छात्राओं को इंटर की पढ़ाई के लिए सात किमी थाती बूढ़ाकेदार नहीं भेज पाते हैं, जिससे कई छात्राएं आगे की पढ़ाई करने से वंचित रह जाती है। पैदल रास्ते में गुलदार और भालू का भी डर बना रहता है।





निवाल गांव हाईस्कूल उच्चीकरण करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था लेकिन शासन से मामले में कोई जवाब नहीं मिला है। फिर से शासन से पत्राचार किया जाएगा।

-सुमेर सिंह कैंतुरा, खंड शिक्षा अधिकारी भिलंगना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें