फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: जौनपुर में रासो-तांदी के साथ मरोज का त्योहार शुरू

Tue, 13 Jan 2026 07:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पालीगाड, छैज्यूला, सिलवाड़ और इडालस्यूं पट्टी में महीनेभर मनाया जाएगा त्योहार
विज्ञापन

थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लाॅक के पालीगाड पट्टी, छैज्यूला, सिलवाड़ और इडालस्यूं पट्टी के दर्जनों गांव में रासो-तांदी के साथ मरोज का त्योहार शुरू हो गया है। खेतीबाड़ी का काम निपटाने के बाद ठंड में मरोज का त्योहार पूरे माघ तक मनाया जाएगा।
13 जनवरी से शुरू मरोज के पर्व पर गांव के लोग नए कपड़े पहनकर पंचायती चौक (आंगन) में एकत्रित हुए। वहां ढोल-नगाड़ों की थाप पर लोगों ने नृत्य किया। शाम को पूजा-पाठ के बाद उड़द की दाल के पकोड़े और स्वांले बनाए गए। घर आए मेहमानों के लिए अलग-अलग प्रकार के व्यंजन बनाकर उन्हें जौनसारी संस्कृति में भोजन परोसा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के विजय सिंह गुसाईं, जनक सिंह बिष्ट, सोबत सिंह रावत, भरत सिंह भंडारी, जगमोहन रावत और रविंद्र रावत ने बताया कि मरोज का त्योहार पूरे माघ माह मनाया जाएगा। दिनभर सामूहिक रासो और तांदी नृत्य की प्रस्तुति चलेगी। जौनपुर ब्लॉक के इन चार पट्टियों के दर्जनों गांव में मरोज त्योहार की अनूठी परंपरा लंबे अर्से से चली आ रही है। उन्होंने कहा कि जौनपुर की इस विशेष संस्कृति को संजोए रखने के लिए जौनपुर का युवा वर्ग हमेशा आगे रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें