नई टिहरी। मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर बौराड़ी के गणेश चौक में पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीतराम भट्ट और छात्र नेता राहुल बुटोला की भूख हड़ताल दूसरे भी जारी रही। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार मेडिकल कॉलेज का शासनादेश जारी नहीं करती है,उनका अनशन जारी रहेगा।
समर्थन में धरने पर बैठे नागरिक मंच के अध्यक्ष सुंदरलाल उनियाल, सीपी डबराल, विजय सिंह नेगी ने कहा कि संघर्ष समिति के नेतृत्व में तीन माह से अधिक समय से मेडिकल कॉलेज की मांग को लेकर धरना संचालित किया गया लेकिन सरकार और प्रशासन ने उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया जिसके बाद मजबूरन अनशन का रास्ता अपनाना पड़ा।
जरूरत पड़ी तो और लोग भी अनशन पर बैठने के लिए तैयार हैं। कहा कि जनप्रतिनिधियों की उदासीन रवैये के कारण अनशन की नौबत आई है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य दर्शनी रावत, विमला गुसाईं, सीता गुसाईं, सरस्वती नेगी, गैणा खंडका, रजनी गुसाईं, कविता नेगी, तिलकराम चमोली, धनपाल राणा, सुरेंद्र मखलोगा, राकेश भट्ट मौजूद थे। संवाद