फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: भिलंगना के सीमांत गांव पिंस्वाड़ में संचार सेवा ठप, ग्रामीण परेशान

Fri, 13 Nov 2026 06:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के सीमांत गांव पिंस्वाड़ के लोगों के लिए लचर संचार सेवा सिरदर्द बनी है। बीएसएनएल का वी-सैट टावर अधिकांश समय बंद रहने से ग्रामीणों को नेटवर्क सुविधा नहीं मिल पा रही है। प्रधान ने बीएसएनएल को भेजे पत्र में कहा कि बूढ़ाकेदार में आठ दिसंबर को प्रस्तावित दीपावली, गुरु कैलापीर मेले से पहले नेटवर्क सुचारू नहीं किया गया तो उन्हें अनशन पर बैठने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन

भिलंगना ब्लॉक में सीमांत क्षेत्र के लोगों को नेटवर्क की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। मोबाइल टावर अक्सर बंद रहने से ग्रामीणों का बाहर रह रहे अपने नाते-रिश्तेदारों से संपर्क करना मुश्किल हो जाता है। प्रधान वीना देवी ने बीएसएनएल के महाप्रबंधक को भेजे ज्ञापन में बताया कि गांव के पास लगाया गया वी-सैट टावर अक्सर ठप रहता है जिससे ग्रामीणों को अपनों से बात करने के लिए दूर जाना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि इससे पहले भी बीएसएनएल को पत्र भेजकर व्यवस्था में सुधार करने की मांग की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने संचार सेवा शीघ्र बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें