फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: घनसाली और चमियाला का कूड़ा असेना ट्रंचिंग ग्राउंड में होगा डंप

Tue, 18 Feb 2025 07:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों नगर पंचायतों के सामने अब सेंदुल में भिलंगना नदी किनारे डंप कूड़े की सफाई है चुनौती
विज्ञापन

घनसाली (टिहरी)। नगर पंचायत घनसाली और चमियाला का कूड़ा निस्तारण करने के लिए असेना में ट्रंचिंग ग्राउंड बनकर तैयार हो गया है, जिससे अब दोनों नगर पंचायतों का कूड़ा नियमित ट्रंचिंग ग्राउंड में डंप किया जा सकेगा। यहां अब तक कूड़ा निस्तारण की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण दोनों नगर पंचायतों का कूड़ा यहां बालगंगा महाविद्यालय सेंदुल के पास डंप किया जा रहा था। अधिकतर कूड़ा भिलंगना नदी में गिरने से वह दूषित हो रही थी, लेकिन अब दोनों नगर पंचायतों के सामने सेंदुल में नदी किनारे डाले गए कूड़े की सफाई करने की चुनौती है।
चमियाला और घनसाली नगर पंचायत में लंबे समय से कूड़ा निस्तारण की समस्या बनी थी। दोनों पंचायतों का कूड़ा सेंदुल में डालने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कूड़ा गिरने से नदी भी दूषित हो रही थी। समस्या के समाधान के लिए लंबी जद्दोजहद के बाद वर्ष 2020 में 2.22 करोड़ रुपये की लागत से असेना में ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने की स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन

चार साल बाद अब ट्रंचिंग ग्राउंड बनकर तैयार हो गया है, जिससे दोनों नगर पंचायतों का कूड़ा असेना में डंप होने लगा है। घनसाली नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्ट ने बताया कि असेना में कूड़ा डंप होने से अब सेंदुल में कूड़ा डंप करने की मजबूरी नहीं है। दोनों नगर क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

ट्रंचिंग ग्राउंड को लेकर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शंकरपाल सजवाण ने कहा कि बगैर कांपेक्टर मशीन और अन्य उपकरणों के ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा एकत्रित नहीं किया जाना चाहिए। इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचेगा। कूड़े का निस्तारण वैज्ञानिक तरीके से किया जाना चाहिए। अधिशासी अधिकारी सुशील बहुगुणा ने कहा कि अब नियमित रूप से ट्रंचिंग ग्राउंड में ही कूड़ा डंप किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें