फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: हास्य कलाकार सुनील के नाम रही चौथी सांस्कृतिक संध्या

Mon, 07 Oct 2024 06:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की चौथी सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड अभिनेता व मशहूर हास्य कलाकार सुनील ग्रोवर ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उनका शो देखने के लिए पांडाल में खूब भीड़ उमड़ी। इससे कई लोगों को पांडाल में बैठने की जगह नहीं मिल पाई। पुलिस को भी भीड़ नियंत्रित करने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

रविवार को कुंजापुरी मेले की सांस्कृतिक संध्या हास्य कलाकार सुनील ग्रोवर के नाम रही। डॉक्टर बनकर मंच पर आए हास्य कलाकार ने लोगों के पांडाल में आते ही उन्हें स्वास्थ्य जांच कराने की बात कहकर सबको हंसाना शुरू किया। हास्य कलाकार ने लोगों से सामान्य पर बातचीत करते हुए खूब हंसाया। इस मौके पर मेले के मुख्य संरक्षक व वन मंत्री सुबोध उनियाल, मेला संयोजक राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार, सलाहकार विनोद गंगोटी और महेश गुसाईं आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें