फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: आपदा प्रभावित रगड़ गांव में डीएम ने सुनी प्रभावितों की समस्याएं

Fri, 17 Oct 2025 07:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई टिहरी। धनोल्टी तहसील के आपदा प्रभावित क्षेत्र चिफल्डी, रगड़ गांव और घुड़साल गांव का निरीक्षण करते हुए डीएम नितिका खंडेलवाल ने लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों के विस्थापन की मांग को देखते हुए सूची बनाई जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र की समस्याओं का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को डीएम ने अधिकारियों के साथ जौनपुर के आपदा प्रभावित क्षेत्र चिफल्डी, तौलिया काटल, सौंदणा, रगड़ गांव और घुड़साल गांव का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने आपदा प्रभावितों से कहा कि क्षेत्र में 15-16 सितंबर को आई आपदा के बाद मुख्यमंत्री के निर्देशन में कुंड और रगड़ गांव को जोड़ने वाली सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों के लिए हेली सेवा के माध्यम से सरकारी खाद्यान्न भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सौंग बांध परियोजना के विस्थापितों की कार्यवाही गतिमान है। आपदा प्रभावितों के विस्थापन की मांग को देखते हुए मौके का मुआयना कर लिस्ट तैयार की जा रही है। डीएम ने राजकीय इंटर कॉलेज रगड़ गांव में दैवी आपदा से क्षतिग्रस्त कंप्यूटर लैब का निरीक्षण कर शिक्षा विभाग को एक सप्ताह के अंदर प्रस्ताव बनाकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बताया गया कि क्षेत्र में आई आपदा से रगड़ गांव की कनेक्टिविटी से अलग हो गया था। अब वहां पर वैकल्पिक मार्ग बना दिया गया है। इस मौके पर ओबीसी आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी, ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार, भुत्सी जिला पंचायत सदस्य सीता मनवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य सीता देवी, डीडीओ मो. असलम, एसडीएम मंजू राजपूत, तहसीलदार विरम सिंह, डीएसओ मनोज डोभाल, ईई जल संस्थान प्रशांत भारद्वाज, ईई पेयजल निगम केएन सेमवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें