संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। शिक्षा विभाग की 25वीं जनपद स्तरीय शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता नई टिहरी के बौराड़ी स्टेडियम में शुरू हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 800 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन अंडर-17 बालिका वर्ग की 800 मीटर दौड़ में जीआईसी अखोड़ी की दिव्या और बालक वर्ग में जीआईसी काफलपानी के विशाल ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विधायक किशोर उपाध्याय ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। ब्लॉक खेल समन्वयक यशपाल रावत व मीडिया प्रभारी कमलनयन रतूड़ी ने बताया कि अंडर-19 बालक वर्ग लंबीकूद में अनुज, जितेंद्र, आयुष कुमार ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक में मोहित, रोबिन सिंह, सुमित ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका वर्ग की लंबी कूद में अमीषा पहले, रेहाना दूसरे व प्रिया तीसरे स्थान पर रही। अंडर-19 बालिका वर्ग गोला फेंक में सीमा, सना व सोनम पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। अंडर-14 बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में आदेश भंडारी प्रथम, आदर्श असवाल द्वितीय रहे। बालिका वर्ग में प्रिया, अंशिका, मोनिका पहले, दूसरे व तीसरे नंबर पर रही। अंडर-19 की 800 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में स्नेहा, दीया, अदिति, बालक वर्ग में कौशिक, हिमांशु रावत, विवेक नेगी क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत, सेंट एंथोनी स्कूल के निदेशक गौतम बिष्ट, डॉ. आरबी गोदियाल, आयोजक विद्यालय ढुंगीधार के प्रधानाचार्य डॉ. सुशील कोटनाला, चक्रधर भ्रदी, राकेश बधानी, भरतराम बडोनी, मनोज नेगी, मुकेश उनियाल, महेश पालीवाल मौजूद थे।