नई टिहरी। गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीकी (पीसीपीएनडीटी) सलाहकार समिति की बैठक में संवेदनशील क्षेत्र में निरीक्षण कर पीसीपीएनडीटी अधिनियम का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम नितिका खंडेलवाल ने संवेदनशील क्षेत्राें में निगरानी बढ़ाने को कहा। उन्होंने कहा कि अधिनियम का अनुपालन कराना विभाग की जिम्मेेदारी है। बैठक में लिंगानुपात, अल्ट्रासाउंड और रेडियोलॉजिस्ट की उपलब्धता पर चर्चा के दौरान सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने बताया कि वर्ष 2024-25 और 2025-26 में जिले के लिंगानुपात में सुधार दर्ज किया गया है।
डीएम ने समिति को फिर से निरीक्षण कर विस्तृत जांच आख्या प्रस्तुत करने निर्देश दिए। बैठक में एसीएमओ डॉ. चंदन मिश्रा डॉ. बृजेश डोभाल, डॉ. गौरव तनुजा रावत, तनुजा रावत, सदस्य स्वराज पंवार, रुचिता जुयाल, रंजिता थपलियाल, मनोज नकोटी आदि मौजूद थे। संवाद