नई टिहरी। देश की सर्वोच्च सदन में महिलाओं की 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित किए जाने पर राज्य सतर्कता समिति की अध्यक्ष गीता रावत और भाजपा महिला मोर्चा ने प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। कहा कि सदन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने से देश और मजबूत होगा।
नई टिहरी पहुंची दायित्वधारी रावत का भाजपाइयों ने पार्टी कार्यालय में स्वागत किया। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा 16 से 18 अप्रैल तक लोकसभा और राज्य सभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा होगी। केंद्र सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए जनधन, पोषण, पीएम उज्जवला, सुकन्या, लखपति दीदी, मुद्रा लोन सहित कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हुई है जिनका महिलाओं को लाभ मिल रहा है।
इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष चंबा शोभनी धनोला, महिला मोर्चा जिला महामंत्री लीला मखलोगा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट, रजनी सजवाण, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनीष राणा, सरस्वती नेगी, विमला खंडका, रीना डोभाल, राजेंद्र डोभाल आदि मौजूद थे। संवाद