फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र की योजनाओं को समय पर करें पूरा

Sat, 16 Apr 2016 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
विज्ञापन
बैठक - फोटो : amarujala
विज्ञापन
जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृत किए जा रहे विकास कार्यों को समय पर पूरा होना चाहिए, जिससे जनता को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन


जिला सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद माला राज्यलक्ष्मी ने कहा कि भारत सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है। उन्होंने विद्युतीकरण से वंचित तोकों, गांवों को जल्द बिजली से जोड़ने, शौचालय निर्माण, मनरेगा, समाज कल्याण, पेयजल की योजनाओं के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए।

डीएम ज्योति नीरज खैरवाल ने बताया कि नरेंद्रनगर ब्लाक के कोडारना में सामूहिक सहभागिता से 16 लोगों के शौचालय निर्माण करवाए गए। ईई राजेश कुमार ने बताया कि जिले में 128 मोटर मार्ग पीएमजीएसवाई के तहत स्वीकृत है, जिनमें से 81 पर कार्य पूर्ण हो चुके हैं। जबकि 44 पर कार्य प्रगति पर है, तीन पर विवाद के कारण निर्माण शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम के ईई शक्ति प्रसाद ने बताया कि ग्राम ज्योति योजना के तहत के छह गांवों का विद्युतीकरण पांच करोड़ 13 लाख रुपये की धनराशि से किया जा रहा है। डीडीओ पीके पांडेय ने बताया कि मनरेगा के तहत एक अरब 34 करोड़ रुपये की धनराशि जनपद को मिल चुकी है।

समाज कल्याण अधिकारी अभिनाश भदौरिया ने बताया कि 1484 पेंशनरों के नाम, खाता सही न होने से पेंशन वापस आई है। स्वजल के प्रबंधक सुनील जोशी ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, जल संस्थान के ईई नमित रमोला, प्रमुख कुंवर सिंह, बबीता शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, डीआरडीए के निदेशक भरत चंद्र भट्ट, विनोद सुयाल, अबरार अहमद, दिनेश डोभाल, चतर सिंह, परमवीर पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें