अखिल भारतीय विश्व गायत्री परिवार की ओर से आयोजित 24 कुंडीय युवा क्रांति महायज्ञ लोक जागरण जन सम्मेलन में कई लोग पहुंचे। लोगों ने जप, ध्यान, योग, प्राणायाम, महायज्ञ में शामिल होकर विश्व शांति की कामना की।
सरस्वती विद्या मंदिर के मैदान में आयोजित महायज्ञ लोक जागरण जन सम्मेलन में सुबह साढ़े छह बजे से स्थानीय लोगों एवं दूर-दराज से आए शांतिकुंज साधकों ने जप, ध्यान, योग और गायत्री महायज्ञ किया।
इसके बाद शांतिकुंज हरिद्वार से आए सुनील शर्मा ने कहा कि शांतिकुंज के संस्थापक आचार्य श्रीराम शर्मा ने व्यसन से दूर रहने, चरित्र निर्माण के लिए विश्वभर में अलक जगाई है। उन्होंने कहा कि भारत युवाओं का देश है, लेकिन युवा वर्ग में ही सबसे ज्यादा दुरव्यसन की प्रवृत्ति बढ़ रही है।
इसको दूर करने के लिए सभी लोगों को दुरव्यसन से होने वाले नुकसान की जानकारी अधिकाधिक प्रचारित-प्रसारित करनी होगी। गायत्री पीठ के स्थानीय प्रमुख डा. वीएन जोशी ने बताया कि दूसरे दिन गर्भ संस्कार, अन्नप्रासन्न, जन्मदिवस संस्कार भी करवाए हैं। इस मौके पर राकेश राणा, बीपी बधानी, केबी पेटवाल, राजेश डिंयूड़ी, एसएस पंवार, सुशील बिष्ट, रेखा पंवार, शीला रावत, लक्ष्मी पंवार आदि मौजूद थे।