नरेंद्रनगर (टिहरी)। रामलीला में राम वनवास और राजा दशरथ मरण की मार्मिक लीला का मंचन देकर दर्शक भावुक हो उठे। नरेंद्रनगर में 68वीं रामलीला मंचन की चौथी रात्रि को राम वनवास, केवट लीला, प्रयाग दर्शन, चित्रकूट लीला के साथ पुत्र वियोग में राजा दशरथ की मरण लीला का सजीव अभिनय कर कलाकारों ने दर्शक को भाव विभोर कर दिया। हिमांशी भंडारी, रिया कैंतुरा, प्रियांशी भंडारी, आशीष बिजल्वाण, हितेश जोशी, अंकिता, सृष्टि, भूमिका उनियाल ने रामलीला मंचन में सुंदर प्रस्तुति दी। इस मौके पर श्रद्धा, विपिन डैनी, प्रियांशु, शौर्य, अंशुमान भंडारी, सुधांशु, गौरव पुंडीर, अनीश पुंडीर, प्रिंस आदि मौजूद थे। संवाद
श्रीमद्भागवत विपरीत परिस्थितियों में जीना सिखाती है : रामदास
नई टिहरी। श्री सनातन धर्म शक्तिपीठ दुर्गा मंदिर समिति की ओर से ब्रह्मलीन स्वामी माधवाश्रम महाराज की स्मृति में 108 श्रीमद्भागवत कथा का प्रवचन करते हुए मुख्य कथा वक्ता स्वामी रामदास महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को विपरीत परिस्थितियों में भी जीवन जीने की कला सिखाती है। कथा वक्ता रामदास ने कहा कि भगवान विष्णु की नाभि से कमल प्रकट हुए। कमल से ब्रह्मजी की उत्पत्ति के बाद सृष्टि की रचना हुई। इस मौके पर दायित्वधारी खेम सिंह चौहान, पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत, कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र प्रसाद चमोली, कैलाश घिल्डियाल, मेदनी डंगवाल, राधेश्याम नौटियाल, स्वामी शिवानंद, डॉ़ यूएस नेगी, गोविंद पुंडीर, बिजेंद्र रमोला, सूरत सिंह राणा आदि मौजूद थे। संवाद