नई टिहरी। उत्तराखंड जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ टिहरी शाखा के जिला, ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता के विरोध में नई दिल्ली होने वाले महारैली में प्रतिभाग करेंगे।
शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शेर सिंह पंवार और महामंत्री उम्मेद नेगी ने बताया कि जूनियर हाईस्कूल शिक्षक लंबे समय टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग कर रहे हैं। लेकिन शिक्षकों की मांग को अनदेखा किया जा रहा है। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले आज शनिवार को उत्तराखंड जूनियर हाईस्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में नई दिल्ली के रामलीला मैदान होने वाले धरना और महारैली प्रतिभाग करेंगे। गत नवंबर माह में शिक्षकों ने टीईटी परीक्षा को समाप्त करने के विरोध में जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन किया था। मांग पर सुनवाई नहीं होने के कारण शिक्षको में आक्रोश बना है। बताया रैली में ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी लाखी असवाल, सुरेश चमोली, विनोद भट्ट, राकेश चमोली, जयचंद पंवार, भरत लाल बडोनी, चमन वर्मा, खजान तोमर, जयपाल गुसाईं, शैलेंद्र मैठाणी, सतीश फौंदणी, दुर्गा प्रसाद लखेड़ा, राम सिंह बिष्ट, सुरेश शाह, महेश्वर सेमवाल, राकेश शाह, बलवीर बडोनी, विपिन पठोई, राजेंंद्र रावत सहित करीब 600 शिक्षक-शिक्षिकाएं दिल्ली पहुंचेगी। इस संबंध में पूर्व में जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक को पत्र देकर पूर्व में अवगत करवाया गया है।