फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी टिहरी झील

Sat, 15 Oct 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई टिहरी
विज्ञापन
टिहरी झील साहसिक पर्यटन महोत्सव में साहसिक खेलों का आनंद लेते लोग। - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि टिहरी झील में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। सरकार झील में पर्यटन विकास और इसे विश्व मानचित्र पर लाने के लिए पूरा प्रयास करेगी। आने वाले पांच वर्षों में टिहरी झील विश्वव्यापी पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र बनेगी। उन्होंने डोबरा-चांठी ब्रिज निर्माण होने तक प्रतापनगर वासियों के लिए बार्ज बोट का किराया 50 फीसदी करने के साथ ही झील में बोट लाइसेंस शुल्क में 50 प्रतिशत की रियायत देने की बात कही है। सीएम ने कहा कि अगले साल से स्थानीय स्कूली बच्चों को झील महोत्सव में एक दिन साहसिक खेलों में शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन


टिहरी झील साहसिक पर्यटन महोत्सव का शनिवार को मुख्य अतिथि सीएम हरीश रावत ने शुभारंभ किया। बताया कि सरकार पहाड़ के पारंपरिक घरों को स्टे होम योजना के तहत विकसित करने जा रही है, इसके लिए एक हजार मकान चिह्नित किए गए हैं। अगले दो वर्षों में दस हजार मकानों को स्टे होम योजना के तहत तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में टिहरी झील को पर्यटकों की पहली पसंद बनाया जाएगा। इसके लिए मसूरी-धनोल्टी मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। योजना में चिन्यालीसौड़, दयारा बुग्याल और खैट में पर्यटक सुविधाएं जुटाना शामिल है।

पर्यटन मंत्री दिनेश धनै ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए कृत संकल्पित हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष कई मांगें उठाई। प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी ने टिहरी झील के विकास को पर्यटन मंत्री धनै के अथक प्रयासों का परिणाम बताया। 
विज्ञापन


इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, कीर्ति सिंह नेगी, फारुख शेख, प्रमुख आनंदी नेगी, भिलंगना प्रमुख विजय गुनसोला, मुरारी लाल खंडवाल, वीरेंद्र कंडारी, जगमोहन भंडारी, आनंद रावत, मूर्ति सिंह नेगी, टीएचडीसी के ईडी पीपीएस मान, पर्यटन सचिव शैलेश बगोली, डीएम इंदुधर बौड़ाई, एएसपी एनएस नपल्च्याल, इवेंट मैनेजर सीमा शर्मा, मनवीर चौहान, मनवीर नेगी, सी. मिंज, देवेंद्र दुमोगा, रघुभाई जड़धारी, बलवीर नेगी, सतीश उनियाल, सुंदर लाल उनियाल आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें