फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: घनसाली से देहरादून के लिए टैक्सी सेवा हुई शुरू

Sat, 01 Mar 2025 04:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। तहसील मुख्यालय घनसाली से सीधे देहरादून के लिए टैक्सी सेवा शुरू करने के निर्णय पर घनसाली और देहरादून टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच सफल वार्ता हुई। दोनों यूनियनों के बीच सकारात्मक सहमति बनने के बाद अब प्रतिदिन घनसाली और देहरादून के बीच टैक्सी सेवाएं संचालित की जाएंगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन

घनसाली टैक्सी यूनियन के सचिव रमेश सेमवाल ने बताया कि यह सेवा प्रतिदिन उपलब्ध रहेगी। घनसाली से देहरादून के लिए सुबह 6 बजे टैक्सी रवाना होगी। देहरादून से घनसाली के लिए प्रत्येक दिन सुबह 5 बजे रिस्पना पुल से टैक्सी चलेगी। आज से ही यह सेवा शुरू कर दी गई है। इस नई सुविधा के तहत यात्रियों को अब अन्य स्थानों पर टैक्सी बदलने की परेशानी से मुक्ति मिलेगी और वे सीधे अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। इस सेवा के शुरू होने से घनसाली और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष राजीव गुसाईं, ध्रुव सिंह बिष्ट, प्रदीप रावत, अजय कुमार आर्य, प्रदीप बडोनी, जितेंद्र भंडारी, संतोष कुमार, वीरा पंवार, सूरज आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें