नई टिहरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से विजयादशमी के उपलक्ष्य में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जाखणीधार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन कर राष्ट्र की उन्नति,सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का संकल्प लिया। जिला कार्यवाह जगतमणि पैन्यूली की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ
संघ के संस्थापक प्रथम सरसंघचालक डॉ.केशव बलिराम हेडगेवार और द्वितीय सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। शस्त्र पूजन के बाद स्वयंसेवकों ने आत्मरक्षा से जुड़ी विभिन्न शारीरिक क्रियाओं का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक अजय ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना,उद्देश्यों,कार्यपद्धति और वर्षभर संचालित होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर खंड कार्यवाह रविंद्र सिंह नेगी, लोकेंद्र चमोली, अनूप बलूनी, अनिल बर्त्वाल, विजय हटवाल, सीताराम भट्ट, प्रदीप रावत, संदीप सिंह, हर्षमणि, प्रकाश, अभिनव आदि मौजूद रहे। संवाद