फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: मुयालगांव-डागर 16 किमी मोटर मार्ग का सर्वे कार्य शुरू

Sat, 13 Jun 2026 05:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल मुयालगांव-गोदीखाल (डागर) मोटर मार्ग के निर्माण के लिए 16 किमी सड़क का सर्वे कार्य शुरू कर दिया है। इससे क्षेत्रवासियों में सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है। यह मोटर मार्ग बनने से घनसाली के मुयालगांव क्षेत्र का कीर्तिनगर से सीधा संपर्क स्थापित होगा और मलेथा रेलवे स्टेशन तक आवागमन सुगम हो जाएगा। साथ ही घनसाली से कीर्तिनगर-श्रीनगर की दूरी करीब 35 किमी कम हो जाएगी। ढ़ाबसौड़ के प्रधान जितेंद्र शाह और अवतार सिंह रमोला ने कहा कि सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों, विशेषकर एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अध्ययनरत भिलंगना क्षेत्र के छात्रों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे तथा विभाग से निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की।
विज्ञापन

इनका क्या है कहना

मुयालगांव- डागर-कीर्तिनगर तक मोटर मार्ग सीएम घोषणा में प्रस्तावित है। सड़क का सर्वे कार्य शुरू कर दिया गया है। अभी तक करीब 10 किलोमीटर का सर्वे कर दिया गया है। शेष छह किलोमीटर का सर्वे अगले 10-12 दिनों में पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- दिनेश नौटियाल, ईई लोनिवि घनसाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें