नरेंद्रनगर (टिहरी)। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय में वाणिज्य विभाग के विभागीय परिषद की ओर से छात्र-छात्राओं के बीच सांस्कृतिक, प्रश्नोत्तरी, पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता आयोजित की गई। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सुनीता थापा, प्रश्नोत्तरी में आयुष शर्मा व पावर प्वाइंट प्रेजेंशन में अंशिका गौड़ अव्वल रहीं।
प्राचार्य प्रो़ प्रणिता नंद ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक में सोनिका नेगी, सोनाली और साक्षी, प्रश्नोत्तरी में आदित्य, सोनू यादव और पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में आयुष शर्मा, सिमरन चावला ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. नंद ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्र-छात्राओं को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। इस मौके पर आदित्य, धनेश मुखर्जी, आंचल, परवीन, स्वाती, कुणाल, सोनाली आदि मौजूद रहे। संवाद