फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: जिले में बीवी-जी राम जी योजना के तहत 44 हजार मानव दिवस आवंटित

Tue, 28 Apr 2026 07:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जल संवर्धन और आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा निर्माण : सीडीओ
विज्ञापन

नई टिहरी। बीवी-जी राम जी योजना के तहत टिहरी जिले को इस वित्तीय वर्ष में 44 हजार मानव दिवस आवंटित किए गए हैं। ये अंतरिम मानव दिवस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही के लिए हैं जिससे जिले के सभी नौ विकासखंडों में कार्य किए जाएंगे।
मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने बताया कि इस माह के अंत में केंद्र सरकार की बैठक होगी। बैठक में आगामी महीनों के लिए अतिरिक्त मानव दिवस आवंटित किए जाएंगे। बताया योजना के लाभार्थी को 125 दिन का रोजगार दिए जाने का प्रावधान है। यह प्रावधान ग्रामीण परिवारों को आजीविका सुरक्षा प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने बताया कि जिलेभर में 100 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र बीवी-जी राम जी योजना में बनाए जाएंगे। इसके लिए संबंधित खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। एक आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण पर करीब 12 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसमें से 8 लाख रुपये बीवी-जी राम जी योजना से और शेष धनराशि विभागीय योजना से दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें