फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक भारत-श्रेष्ठ भारत शैक्षिक भ्रमण पर कर्नाटक दौरे पर जाएंगे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
एक भारत- श्रेष्ठ भारत शैक्षिक भ्रमण अभियान के तहत श्रीदेव सुमन विवि के गोपेश्वर और ऋषिकेश कैंपस व राजकीय महाविद्यालय नैनबाग, थत्यूड़ और नरेंद्रनगर के 50-50 छात्र-छात्राएं कर्नाटक भ्रमण पर जाएंगे, जबकि कर्नाटक विवि के छात्र-छात्राएं टिहरी जिले के कॉलेजों का भ्रमण कर उत्तराखंड की रीति-रिवाज, संस्कृृति, बोली-भाषा सहित विवि की गतिविधियों, कार्यक्रमों और सरकार की ओर से संचालित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हासिल करेंगे। आगामी फरवरी में उत्तराखंड के छात्र कर्नाटक और मार्च-अप्रैल में कर्नाटक के छात्र उत्तराखंड भ्रमण पर आएंगे।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने छात्र-छात्राओं की क्षमता विकास और नवाचारी प्रयोग के लिए एक भारत-श्रेष्ठ भारत अभियान शुरू किया है। अभियान को सफल बनाने के लिए डीएम डा. वी षणमुगम ने विवि और कॉलेज प्रबंधन के अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि बाहर से आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए रहने-खाने और आवागमन की बेहतर व्यवस्था की जाए। श्रीदेव सुमन विवि के उप कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने बताया कि विवि के गोपेश्वर और ऋषिकेश कैंपस, नरेंद्रनगर, थत्यूड़ और नैनबाग महाविद्यालय के 50-50 छात्र-छात्राएं फरवरी में कर्नाटक का भ्रमण करेंगे। बैठक में नरेंद्रनगर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार, डा. संजय महर, नैनबाग महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अर्चना गौतम, थत्यूड़ महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डा. अनीता तोमर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें